BlogMas 2019 Day Eighteen - Love In The Time Of.....
सोचता हूँ कभी फुर्सत में, वह फ़ज्र की अज़ान से 'इशा की अज़ान तक, कहीं छुपी हुई बचपन में सर्दी के कोहरे से छटी हुई, वह कहानियाँ जो मैंने लिखी नहीं, उनको याद करता हूँ, पहली टूटी हुई नींद से पहली ईद तक, यादों में संभाली हुई दुनिया को याद करता हूँ | थी एक दुनिया जहाँ इंसान मिला करते थे, थी एक दुनिया जहाँ इंसान जिया करते थे, दिखते कुछ अलग तो नहीं थे, पर बातें ज़रूर किया`करते थे, कुछ आज कल मिलने वालों की तरह अधूरे वादे नहीं किया करते थे, बिना हाथ लिए बन्दूक, थोड़ी हँसी बाँट लिया करते थे , पड़ जाती हैं उंगलियों पर डंडे आज कल, भूल जाता हूँ कि दाएँ से बाएँ अब लिखा नहीं करते | अम्मी कहती है की उसे अब अम्मी न बुलाऊँ, लोग वरना ज़रा ज़्यादा घूरते हैं, कहती है एक कश्मीर था, याद करती है कि खूबसूरत था, कमाल की बात है पर, आज कल कुछ छन्नी जैसा ही दीखता है | सोचता हूँ कभी फुर्सत में, वह फ़ज्र की अज़ान से 'इशा की अज़ान तक, उन गुम्बद में नमाज़ के बाद, गूँजती हुई हँसियों को याद करत...